केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस
कोट गर्बी कांग्रेस सेवा दल के कार्यालय पर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की पूर्ब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने सोनिया गांधी के जन्म की मुबारक वाद दी। कार्याकर्ताओं से कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोकनी होगी।
सम्भल: शहर के मोहल्ला कोट गर्वी स्थित कांग्रेस सेवा दल के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने केक काटा और लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मेहनत से जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महासचिव इतरत हुसैन बाबर, असद पाशा, जावेद अशरफ, कौशल सर्राफ, हाजी वसीम, शहरोज सलमान, शहजाद, अय्यूब, मोहसिन, हम्मजा, रफी, पप्पू, जुनैद, दानिश, अदीब, शब्बू, जीशान आदि रहे।