विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, छह हिरासत में

By JagranEdited By:
Published: Fri, 31 Jul 2020 11:45 PM (IST)

खाद विक्रेता की लूट के बाद हत्या करने वाले आरोपितों को पकड़ने के लिए एसपी ने छह टीमें गठित की ...और पढ़ें

पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, छह हिरासत में
पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, छह हिरासत में

जेएनएन, सम्भल: खाद विक्रेता की लूट के बाद हत्या करने वाले आरोपितों को पकड़ने के लिए एसपी ने छह टीमें गठित की है। सभी टीमें आरोपितों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। अब तक छह लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को चिह्नित कर लिया जाएगा।

गणेश कॉलोनी निवासी रामौतार शर्मा इफको किसान सेवा केंद्र से सेवानिवृत्त थे। वह पिछले तीन साल से कुढ़ फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के बिचेटा चौराहे पर खाद की दुकान चलाते थे। गुरुवार शाम को दुकान बंद कर बेटे के साथ वापस चन्दौसी लौट रहे थे। जैसे ही वह जारई के ईंट भट्ठे के पास पहुंचे, पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने चलती बाइक से चॉबी निकाल ली। इससे बाद बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया और रामौतार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। लूट के बाद हत्या की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आइजी रमित शर्मा, एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---

कैसे आसानी से निकल गए बदमाश

बदमाशों ने खाद व्यापारी को जिस स्थान पर गोली मारी है, वह स्थान शहर से चार किमी दूर है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर की तरफ भागे और उसके बाद भी वह आसानी से निकल गए। अगर घटना के तत्काल बाद भी पुलिस सतर्क हो जाती तो शायद वह पकड़े जा सकते थे। वारदात के समय पूरी तरह अंधेरा नहीं हुआ था। बताया जाता है कि पुलिस को घटना की जानकारी ही देरी से मिली। घटना के आधे घंटे बाद जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती, बदमाश उनकी पकड़ से दूर जा चुके थे।

---

देर रात तक चन्दौसी में रहे आइजी

घटना की जानकारी होने के बाद गुरुवार रात नौ बजे आइजी रमित शर्मा चन्दौसी कोतवाली पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने मृतक के बेटे से वार्ता की। इसके बाद जिले के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और एएसपी आलोक कुमार जायसवाल के साथ घटनास्थल का दौरा किया। एसपी से कहा कि जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए।

कोट

कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सभी टीमें आरोपितों को गिरफ्तार करने में लगी हुई हैं। फिलहाल पुलिस मामले को रंजिश मानते हुए जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यमुना प्रसाद, एसपी, सम्भल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।