विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारिक साठा पर शिकंजा: लुकआउट के बाद अब रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी, जानें भारत लाने का पूरा प्लान

Published: Fri, 21 Aug 2026 04:23 PM (IST)

शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट नोटिस के बाद अब उसे विदेश से भारत लाने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस की ...और पढ़ें

शारिक साठा

शारिक साठा

HighLights

  1. आइबी जुटाएगी खुफिया इनपुट, सीबीआइ के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के जरिए इंटरपोल को भेजा जाएगा प्रस्ताव

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। शारिक साठा के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब उसे विदेश से भारत लाने के लिए कार्रवाई कई स्तरों से होकर आगे बढ़ेगी। सीओ संभल कुलदीप सिंह ने बताया कि सबसे पहले जनपद पुलिस शारिक के विरुद्ध दर्ज मुकदमों, न्यायालय के आदेश, वारंट, उसके फरार होने और विदेश में मौजूदगी से संबंधित अभिलेख केंद्रीय एजेंसियों को उपलब्ध कराएगी।

आइबी अपने स्तर से शारिक की विदेश में लोकेशन, संपर्कों, आवाजाही और उससे जुड़े अन्य खुफिया इनपुट जुटाकर संबंधित एजेंसियों के साथ साझा कर सकती है।

इसके बाद रेड नोटिस के लिए आवश्यक प्रस्ताव और दस्तावेज इंटरपोल से समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाली सीबीआइ के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के माध्यम से आगे बढ़ेंगे।

सीबीआइ दस्तावेजों और कानूनी आधार की जांच के बाद इंटरपोल को रेड नोटिस का अनुरोध भेजेगी। इंटरपोल के स्तर पर अनुरोध की समीक्षा और निर्धारित मानकों की जांच के बाद स्वीकृति मिलने पर रेड नोटिस जारी किया जा सकता है।

इसके बाद सदस्य देशों की पुलिस को शारिक की तलाश और लोकेशन का पता लगाने में सहयोग मिलेगा। किसी देश में उसकी मौजूदगी मिलने पर वहां की पुलिस अपने कानून के अनुसार उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार कर सकती है।

इसके बाद भारत उसे वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण या संबंधित कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगा। रेड नोटिस स्वयं अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट नहीं होता और गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण का अंतिम निर्णय संबंधित देश के कानून के अनुसार होता है।

यह भी पढ़ें- दुबई में छिपा है संभल हिंसा का मास्टरमाइंड! शारिक साठा पर लुकआउट नोटिस, अब कसेगा इंटरपोल का शिकंजा