संभल, जागरण टीम। अलीगढ में गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान धार्मिक नारा लगाने के मामले में सपा सांसद उस युवा के पक्ष में खड़े हुए हैं। संभल से सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि जहां तक अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताल्लुक है। वह सेक्यूलर है। सर सैय्यद अहमद ने बुनियाद डाली। आज हिंदू, मुसलमान भी इसमें पढते हैं। चाहे गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त है। यह सभी मनाते हैं। यूनिवर्सिटी भी मनाती है। जिस युवक ने नारा लगाया उसने क्यों लगाया मैं नहीं कह सकता है कि यह क्यों किया है। उसे माफ कर दिया जाना चाहिए।

माफ कर देना चाहिए युवक को

डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि जो नारे लगाए गए हैं। उसका मतलब है कि अल्लाह एक है। यह मजहबी नारा है। उसका मतलब कुछ लोग और लगा रहे हैं। उस युवक ने जोश में खुशी में यह नारा लगा दिया हो। लेकिन इसे गलत ढंग से देखने का कोई मतलब नहीं है। उसने क्यों यह नारा लगाया वह वह जाने। उससे गलती हुई, उसे इस गलती के लिए माफ कर देना चाहिए। उसने ऐसा कुछ तो नहीं कहा। नारा लगाया है। वह तो खुशी का है। उसने लगाया है वह गलत है। लेकिन मेरी गुजारिश है कि यूनिवर्सिटी सेक्यूलर है, लडके भी सेक्यूलर है। उसे माफ किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें...

Aligarh Muslim University: पुलिस के आने पर भड़के छात्र, प्राक्टर कार्यालय पर ताला लगाकर किया हंगामा

चार सवाल पूछकर माफ करना चाहिए

डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि लड़के को समझा दिया जाना चाहिए। उसके लिए यही सजा है। उससे पूछा जाना चाहिए। दो चार सवाल पूछकर माफ कर देना चाहिए। यह तो मुल्क का प्रोग्राम है। इसमें उसे नारा नहीं लगाना चाहिए था। हालांकि इस मामले राजनीति हो रही है तो यह गलत है। हालांकि यह प्रोग्राम ऐसा नहीं था जिसमें यह नारा लगाया जाए। जो भी कार्रवाई है। उसे खत्म कर देना चाहिए। 

Edited By: Abhishek Saxena