शब ए बरात पर इबादत व गुनाहों से माफी की रात
शबे बारात का पर्व लोगों ने पूरी अकीदत व हर्षोंल्लास के साथ मनाया। शबे बारात के अवसर पर लोगों ने अपने घरों मस्जिदों व ईदगाह पर जाकर इवादत की। बच्चों ने जमकर आतिबाजी छोड़ी।
सम्भल: शब ए बरात का पर्व लोगों ने पूरी अकीदत के साथ मनाया। शब ए बरात पर लोगों ने अपने घरों, मस्जिदों व ईदगाह पर जाकर इवादत की।
शुक्रवार को शब ए बरात के पर्व के अवसर पर सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने लोगों के साथ दूआ की। उन्होंने कहा कि आज की रात गुनाहों से माफी की रात और इबादत की रात है। आज की रात जितनी इवादत की जाये कम है। इस रात अल्लहा अपने सभी लोगों को की दुआ कुबूल करता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अल्लहा से सच्चे दिल मांगता है उसकी मांग अवश्य पूरी होती है। इस लिए हम सभी लोगों को पूरी रात अल्लहा ताला की इबादत करनी चाहिए। अपनी और अपने बुजुर्गों की मगफेरत की दुआ करनी चाहिए। इसके बाद सभी लोगों ने अल्ला ताला से दुआ कि देश में अमन चैन व आपसी भाईचारा अता फरमाए। जिससे हमारे देश में शांति बनी रहे। इस अवसर बिट्टू वारसी, फरहान, मोहम्मद नदीम, नबील अहमद, मुजम्मिल खां, जुल्फेकार हसन, मशहूद अली, रफीक शाही, जुनैद, वसीम खां, अहले चमन, वकार नाजिम खां आदि रहे।