आकर्षण का केंद्र रही मक्का-मदीना की झांकी
इस अवसर पर रईस अहमद कुरैशी, जमील अहमद कुरैशी, निसार अहमद, गुलाम मोहम्मद, मुशाहिद, सोनू कुरैशी, वसीम सैफी, उस्मान, अफजाल हुसैन अंसारी, नवाजिस, नाजिम, सारिक, हसनैन, राशिद कुरैशी, रियाजुल आदि उपस्थित थे। उधर गांव चितनपुर, मझौला, रम्पुरा, अकबरपुर, मिजरपुर में भी जुलूस निकाला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए थे। तो वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज थाना परिसर में कैंप किए हुए थे।
सम्भल : नगर एवं ग्रामीण अंचलों में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिदें रोशनी में नहा गयीं। वहीं जुलूस में मक्का-मदीना की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। बुधवार को नगर एवं ग्रामीण अंचलों में जश्न-ए-ईद- मिलादुन्नबी पर मस्जिदें रोशनी में नहा गयीं। वहीं नगर के टंकी मोहल्ला फकीरान में निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गो पर होता हुआ अपने गंतव्य पर जाकर समाप्त हो गया।
जुलूस का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह ने फीता काटकर किया। जुलूस में विभिन्न तुगरे जैसे काबा शरीफ, रोजा शरीफ, नब्बी और खरबूजे में रोजा शरीफ संतरे में, मक्का मदीना, मलेशियाई मस्जिद, आदि आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थीं। उस्मान अल्वी, इसरार सैफी, नईम अल्वी, हाफिज, इरफान, इब्राहिम, अशफाक, रहीश, लइक अल्वी, मौला अल्वी, शेर मौहम्मद, हसमत, शकील, रिजवान आदि उपस्थित थे। उधर मौहल्ला कुरैशियान स्थित मस्जिद से प्रारम्भ होकर जुलूस विभिन्न मार्गो पर होता हुआ अपने गन्तव्य स्थान पर जाकर समाप्त हो गया। रईस अहमद कुरैशी, जमील अहमद कुरैशी, निसार अहमद, गुलाम मोहम्मद, मुशाहिद, सोनू कुरैशी, वसीम सैफी, उस्मान, अफजाल हुसैन अंसारी, नवाजिस, नाजिम, सारिक, हसनैन, राशिद कुरैशी, रियाजुल आदि उपस्थित थे। उधर गांव चितनपुर, मझौला, रम्पुरा, अकबरपुर, मिजरपुर में भी जुलूस निकाला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए थे तो वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज थाना परिसर में कैंप किए हुए थे।