विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल के दीपा सराय का अल-कायदा और ISIS से भी रहा है कनेक्शन, पहली बार 1996 में चर्चा में आया था नाम

Published: Thu, 22 Jan 2026 02:35 PM (IST)

संभल का दीपा सराय 1996 से ही आतंकी गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा है। यहां से अल-कायदा और आईएसआईएस ...और पढ़ें

संभल में शारिक साठा के घर की कुर्की से पहले पैदल मार्च करती पुलिस। जागरण

संभल में शारिक साठा के घर की कुर्की से पहले पैदल मार्च करती पुलिस। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, संभल। दीपा सराय सिर्फ शारिक साठा ही नहीं बल्कि आंतकवाद की गतिविधियों में भी सुर्खियाें में रहा है। सबसे पहले 1996 में आतंकी कनेक्शन से जुड़ा होने के कारण चर्चा में आया था। यहां देश की तमाम खुफिया एजेंसिया छानबीन करने आती रहीं। जो युवक यहां से लापता हुए उनकी तलाश में दिल्ली की क्राइम ब्रांच देश की सुरक्षा एजेंसिया आज तक जुटी हैं।

नवंबर 2023 में आईएसआईएस से कनेक्शन में संभल के दीपा सराय के दो युवक गिरफ्तार किए गए थे। इन पर अन्य युवाओं को आतंक की राह पर लाने का आरोप लगा था। हालांकि, अभी मामला कोर्ट में विचारधीन है।

दिल्ली के कई थाने में भी दीपा सराय से लापता युवाओं के फोटो चस्पा हैं। आतंकी संगठन अल-कायदा का सबकांटिनेंट प्रमुख आसिम उमर उर्फ सना उल हक भी दीपा सराय का रहने वाला था।

जून 1996 में खुफिया टीमें दीपा सराय स्थित उसके घर आई थीं। तभी उसके स्वजन को उसके आतंकी बनने की जानकारी हुई। अमेरिका व अफगानिस्तान के संयुक्त हमले में 2019 में आसिम उमर मारा गया था। वहीं 2016 दिल्ली पुलिस की टीम ने अदालत में 17 आरोपितों के नाम दिए थे, जिसमें छह दीपा सराय के रहने वाले थे।

दीपा सराय के रहने वाले मोहम्मद आसिफ और जफर मसूद को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन चार अन्य मौलाना असीम उमर, सय्यद अख्तर, मोहम्मद शरजील और उस्मान अब भी फरार हैं।

17 दिसंबर को 2015 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मोहम्मद आसिफ को अलकायदा का चीफ बताते हुए उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार किया था। 21 मई, 2024 को दीपा सराय का उस्मान आतंकी गतिविधियों के चलते पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। उस्मान ने पाकिस्तानी पुलिस को वर्तमान सांसद स्वर्गीय डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क और मोहम्मद नजीब को क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति होने के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें- उड़े ड्रोन, गूंजा ढोल: साठा के साम्राज्य पर चला कानून का डंडा, 2 करोड़ की जमीन पर बनेगा पुलिस ऑफिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।