संभल के चंदौसी चौराहे की जल्द बदलेगी सूरत, 62 लाख से होगा कायाकल्प
संभल के चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है। इस परियोजना के लिए 62 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
पीडब्ल्यूडी ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण का काम शुरू किया।
यातायात सुगम बनाने हेतु 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत।
चौराहे पर गोल चक्कर और पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगेगी।
जागरण संवाददाता, संभल। चंदौसी चौराहा के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू करा दिया है। चौराहे पर निर्माण सामग्री पहुंच गई है। एक्सईएन पीब्ल्यूडी सुनील प्रकाश का कहना है कि काम की शुरुआत हो चुकी है जो अब लगातार जारी रहेगा।
जाम से निजात और यातायात को सुगम बनाने के लिए चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण किया जाना है। शासन से पीडब्ल्यूडी को 62 लाख रुपये मिल चुके हैं। पूर्व में रोडवेज बस अड्डा की तरफ मार्ग के किनारे नाले के ऊपर पुलिया बाक्स का निर्माण कराया गया था।

वहीं चौराहे से बिजली लाइन, खंभे और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए बिजली विभाग को 15 लाख से अधिक के बजट का भुगतान किया गया था। इसी महीने में बिजली विभाग ने 11 केवी की लाइन और खंभों को हटा दिया है जबकि पहले ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया था।
अभी 33 केवी की लाइन और खंभे हटाने का कार्य शेष है। चौराहे पर अतिक्रमण की जद में आईं दुकानों के अगले हिस्से को दुकानदारों ने हटाने का काम कर रहे हैं। शासन से करीब 21 लाख रुपये का बजट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने और सुंदरीकरण के लिए दिया गया है।
चौराहे पर यह होगा कार्य
पुलिया बाक्स के सामने की तरफ इंटरलाकिंग सड़क हटाकर 13 मीटर डामर सड़क बनेगी। इसकी चौड़ाई करीब एक मीटर रहेगी। चंदौसी मार्ग की तरफ 35 मीटर तक नाली का निर्माण कराया जाएगा।
नाली के दूसरी तरफ ढाई मीटर सड़क का निर्माण करते हुए चौड़ीकरण किया जाएगा। सामने की तरफ 40 मीटर लंबाई की सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क करीब ढाई मीटर चौड़ी होगी। चौराहे के बीचोबीच गोल चक्कर भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर 10वीं छात्रा रिया यादव को मिला खास तोहफा, एक दिन के लिए बनी संभल की DIOS
