विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में बार बालाओं के साथ डांस करने की मची होड़, स्टेज टूटने से युवती घायल; अमरोहा से बुलाई गई थीं तीन डांसर

Published: Fri, 11 Sep 2026 12:04 AM (GMT+05:30)

संभल में निकाह से एक रात पहले मढ़ा कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के साथ डांस और रुपये उड़ाने की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. निकाह से पहले मढ़ा कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस के दौरान हादसा।

  2. रुपये उड़ाने की होड़ में युवकों की भीड़ से स्टेज टूटा।

  3. अमरोहा से बुलाई गई एक बार बाला के पैर में फ्रैक्चर।

संवाद सहयोगी, संभल। निकाह से एक रात पहले मढ़ा कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ डांस करने और रुपये उड़ाने की होड़ में युवकों की भीड़ स्टेज पर चढ़ गई। क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ते ही स्टेज भरभराकर टूट गया।

इससे स्टेज पर मौजूद युवक बार बालाओं के ऊपर गिर पड़े, जिससे युवती घायल हो गई। अचानक हुए हादसे से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग स्टेज से नीचे उतरने के लिए भागते नजर आए।

घटना बुधवार की रात नगर के मुहल्ला कोटपूर्वी में हुई। तबैला निवासी सत्तार की बेटी का गुरुवार को निकाह था। इससे एक दिन पहले बुधवार की रात घर में मढ़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए डीजे लगाया गया था और अमरोहा से तीन युवतियों को बार बालाओं के डांस के लिए बुलाया गया था। डीजे पर डांस शुरू होते ही युवकों की भीड़ स्टेज के आसपास जमा हो गई। कुछ युवक बालाओं के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ गए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगी गोवा समेत देश के इन शहरों के लिए विमान सेवा, टाइम टेबल में भी होगा बदलाव

इसी दौरान रुपये उड़ाने को लेकर भी युवकों में होड़ लग गई। देखते ही देखते स्टेज पर युवकों की संख्या बढ़ती गई और अचानक तेज आवाज के साथ स्टेज टूट गया और सभी लोग नीचे जा गिरे। हादसे में डांस करने आई एक युवती घायल हो गई। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद उसे नजदीक के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां उसका उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

घटना के बाद कार्यक्रम में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोतवाल मोहित कुमार मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई डायल 112 पर शिकायत आई। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।