Move to Jagran APP

झूठे वायदे कर भाजपा ने कब्जाई सत्ता : सलीम शेरवानी

बदायूं के पूर्व सांसद व भारत सरकार के पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने गुन्नौर में आयोजित सभा में कहा कि मोदी सरकार ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल की। मंहगाई बेरोजगारी आतंकवाद पर काबू नहीं पाया। नोट बंदी जैसे निर्णयों ने आम जन जीवन प्रभावित कर दिया। लेकिन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी का पत्ता साफ होगा। कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 01:35 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 01:35 AM (IST)
झूठे वायदे कर भाजपा ने कब्जाई सत्ता : सलीम शेरवानी

जुनावई : बदायूं के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने गुन्नौर में आयोजित सभा में कहा कि मोदी सरकार ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल की। महंगाई, बेरोजगारी और आतंकवाद पर अभीतक काबू नहीं पाया जा सका। नोटबंदी जैसे निर्णयों ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया लेकिन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी का पत्ता साफ हो जायेगा। कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी।

loksabha election banner

वह काजी मुबीन के विद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौजवान शिक्षित होने के बाद भी नौकरी नहीं कर पा रहा है। बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अल्पसंख्यक समाज हिंदुस्तानी है। वह ¨हदुस्तान में पैदा हुआ है, यहीं मरेगा लेकिन मोदी जी ने भाई-भाई को लड़ाने का काम कर दिया है। जन धन योजना के अंतर्गत खोले गये खाते में आज तक पैसा नहीं आया जबकि देश के बड़े बड़े उद्योगपति अम्बानी, अडानी जैसे लोगों के कर्ज माफ किये किसानों के नहीं। कांग्रेस ने हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया। वह स्वयं के बदायूं लोक सभा से चुनाव लड़ने पर किनारा काट गये और कहा कि फिलहाल अभी कोई मेरा चुनाव लड़ना निश्चित नहीं है। महागठबंधन की सम्भावना बनी हुई है इसका निर्णय हाई कमान के द्वारा लिया जायेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य ठाकुर योगेन्द्र कुमार ¨सह तोमर, मुन्नालाल, ठाकुर ओमकार ¨सह, विजय पाल यादव, करन ¨सह यादव, वेदपाल यादव, खालिद, चांद मियां आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शाहरूख खान किया। बदायूं से आते समय बदायूं के पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी का कादराबाद में ठाकुर योगेन्द्र ¨सह तोमर ने स्वागत किया। इस दौरान बदायूं मेरठ हाईवे पर अधिक वाहन होने के कारण जाम की स्थिति रही। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.