मतदान लोकतंत्र की सफलता का आधार है : डीएम
मतदान लोकतंत्र की सफलता का आधार है। यह सभी का अधिकार है लोगों को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उक्त बातें जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह ने कहीं। कार्यक्रम से पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
बहजोई: मतदान लोकतंत्र की सफलता का आधार है। यह सभी का अधिकार है लोगों को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उक्त बातें जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह ने कहीं। कार्यक्रम से पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
मंगलवार को नगर के बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान 2019 के अंतर्गत रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस महाविद्यालय परिसर में जाकर समाप्त हुई। रैली में नगर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं स्लोगन, बैनर आदि के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक कर रहीं थी। तदोपरांत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह ने मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि मतदान लोकतंत्र की सफलता का आधार है। यह सभी का अधिकार है लोगों को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जो छात्र-छात्राएं 1 जनवरी 2019 को 19 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं वह अपना वोट अवश्य बनवा लें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश कुमार दीक्षित, अध्यक्ष लव कुमार सर्राफ, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, अजय कुमार, राजेश शंकर राजू पूर्व पालिकाध्यक्ष, संजय कुमार, सरिता यादव, वेंकट कुमार, डॉ. संगीता राजपूत, योगेश कुमार ¨सह, डॉ. संतोष सैनी, डॉ. महेश कुमार, दुष्यंत कुमार, गौरव वाष्णेय, श्वेता, गीता कुमारी, भगवान ¨सह चौहान, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।