पूजा अर्चना के साथ डीसीएम असमोली का पेराई सत्र शुरू
ई सत्र की सफलता हेतु कामना की। इस अवसर पर चीनी मिल अध्यक्ष सुभाष पान्डेय द्वारा सभी गणमान्य किसानों को समय से पेराई प्रारंभ करने का कारण अगैती प्रजाति को कृषकों द्वारा बढ़ावा देना बताया। पूजा अर्चना व मंत्रोउच्चार का कार्य पंडित सुमन्त भट्ट द्वारा किया गया । इस अवसर पर पंकज सिसौदिया, एसके त्यागी, मुकेश कश्यप, आशीष शर्मा, पकंज अग्रवाल, के.एस राणा, सतवीर ¨सह, लोकेश दीक्षित, इन्द्र शर्मा, सुरेंद्र पाल के साथ ही कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
सम्भल : डीएसएम असमोली के पेराई सत्र 2018- 19 की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ की गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरोहा हेमंत कुमार, पुलिस अधीक्षक सम्भल यमुना प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन प्रारंभ किया गया। हवन पूजन के बाद सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों का तिलक कर उन्हें सम्मानित किया गया। डीएसएम असमोली के केनयार्ड में गन्ने से भरी बैलगाड़ी लेकर पहुंचे किसान असमोली निवासी रामचंद्र, भीकनपुर मुन्डा निवासी छिद्वा खान ट्राली गन्ने से भरी ट्राली लेकर आए। किसानों ने भी हवन पूजन में भाग लिया। पूजा के बाद इन दोनों की कंप्यूटर पर पर्ची तौल करायी गयी। हवन पूजन कर सभी ने संयुक्त रुप से पेराई सत्र की सफलता हेतु कामना की। इस अवसर पर चीनी मिल अध्यक्ष सुभाष पांडेय द्वारा सभी गणमान्य किसानों को समय से पेराई प्रारंभ करने का कारण अगैती प्रजाति को कृषकों द्वारा बढ़ावा देना बताया। पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार का कार्य पंडित सुमन्त भट्ट द्वारा किया गया । इस अवसर पर पंकज सिसौदिया, एसके त्यागी, मुकेश कश्यप, आशीष शर्मा, पकंज अग्रवाल, के.एस राणा, सतवीर ¨सह, लोकेश दीक्षित, इन्द्र शर्मा, सुरेंद्र पाल के साथ ही कर्मचारी मौजूद रहे।