विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में भीषण हादसा: ट्रक और बाइक की टक्कर में मां-बेटी की मौत, परिवार में मातम

Published: Thu, 20 Aug 2026 09:59 AM (GMT+05:30)

संभल में जोया-संभल मार्ग पर मातीपुर गांव के पास एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, संभल। जोया-संभल मार्ग पर मातीपुर गांव के दारापुर चौराहे के पास गुरुवार सुबह ट्रक और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा महिला का पति बाल-बाल बच गया।

असमोली के अकबरपुर गहरा गांव निवासी सरजीत पाल रोडवेज में कंडक्टर हैं। गुरुवार सुबह करीब छह बजे अपनी पत्नी अमलेश और पुत्री बेबीपाल के साथ मोटरसाइकिल से जोया से गांव लौट रहे थे।

जैसे ही वह मातीपुर गांव के दारापुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार मां-बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे में बेबीपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां अमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। स्वजन गंभीर हालत में अमलेश को उपचार के लिए हायर सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस ने दोनों शवों की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मां-बेटी की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में सोने की खदान ढहने से बड़ा हादसा, 100 से ज्यादा लोगों की मौत