विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में सोने की खदान ढहने से बड़ा हादसा, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Published: Thu, 20 Aug 2026 02:28 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Aug 2026 04:47 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य के पश्चिमी भाग में एक सोने की खदान ढहने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में खदान ढहने से 100 से अधिक की मौत।

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में खदान ढहने से 100 से अधिक की मौत।

HighLights

  1. केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य में सोने की खदान ढही।

  2. हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।

  3. कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, बांगुई। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी भाग में एक सोने की खदान ढहने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राहत कार्यों में शामिल रेड क्रास के एक वॉलंटियर और एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कैमरून की सीमा के पास नाना-माम्बरे इलाके के जाम्बोये गांव में मंगलवार सुबह पारंपरिक सोने की खदान ढह गई। राहत कार्यों में शामिल स्थानीय रेड क्रॉस वॉलंटियर गेरवाइस गानागोरोह ने बताया कि अब तक 100 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जाम्बोये यूथ काउंसिल के सदस्य बर्ट्रेंड बे यांग्यू ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं एवं कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हैं। यांग्यू ने कहा, उनका जिंदा बच पाना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)