संभल में 25 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल इस्टेट और फ्लैटेड फैक्ट्री, टेक्निकल टीम ने की भूमि की पैमाइश
संभल में औद्योगिक आस्थान और फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
संभल में औद्योगिक आस्थान और फ्लैटेड फैक्ट्री निर्माण की कवायद तेज।
तकनीकी समिति ने 25 एकड़ और सवा एकड़ भूमि की पैमाइश की।
लेआउट प्लान तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जाएगा।
जागरण संवाददाता, संभल। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए संभल में औद्योगिक आस्थान और फ्लैटेड फैक्ट्री निर्माण के लिए कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर की तकनीकी समिति ने दोनों के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश की। अन्य चीजों को लेकर जांच करते हुए लेआउट प्लान बनाने के लिए मंथन किया।
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर की समिति में शामिल अवर अभियंता शिवम, नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह और राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव सिसौटा में औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि की पैमाइश की।
यहां गाटा संख्या 66 में करीब 25 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। वहीं शेर खां सराय में फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए भी भूमि की पैमाइश की गई। यहां गाटा संख्या 95 में करीब सवा एकड़ भूमि चिह्नित हुई थी।
एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि नया औद्योगिक आस्थान एवं फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने के लिए चिह्नित की गई भूमि का तकनीकी समिति ने दौरा किया है। जिसमें कनेक्टिविटी, बिजली सुविधाओं के साथ साथ चयनित भूमि की उपयुक्तता की जांच की गई।
समिति द्वारा लेआउट प्लान बनाया जाएगा। जल्द ही भूमि का तकनीकी प्रस्ताव एवं लेआउट प्लान तैयार कर स्वीकृति एवं बजट आवंटन के लिए शासन को भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर मुरादाबाद से होकर चलेंगी 50 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-झारखंड के यात्रियों का सफर होगा आसान
