विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में सांड ने बकरी को पटक-पटककर मार डाला, सिंग से उछालता रहा; सिंघौली कल्लू गांव में दहशत

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:07 PM (IST)

संभल के सिंघौली कल्लू गांव में एक बेसहारा सांड़ ने बकरी को पटक-पटक कर मार डाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सांड ने बकरी को पटक-पटककर मार डाला।

सांड ने बकरी को पटक-पटककर मार डाला।

HighLights

  1. संभल में बेसहारा सांड़ ने बकरी को मार डाला।

  2. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

  3. ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ पकड़ने की मांग की।

जागरण संवाददाता, संभल। ब्लॉक के गांव सिंघौली कल्लू में बेसहारा सांड का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार की शाम एक हिंसक सांड ने जंगल में चर रही बकरी पर हमला कर उसे पटक-पटक कर मार डाला।

किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में सांड आक्रामक नजर आ रहा है।

वह बकरी को सींगों पर उठा-उठाकर हवा में उछालता और जमीन पर पटकता नजर आ रहा है। प्रसारित हो रहे वीडियो को देखकर ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में घूम रहा यह सांड हिंसक हो चुका है। वह जानवरों व लोगों को मारने के लिए दौड़ता है। किसी तरह लोग तो बच जाते हैं। गनीमत रही कि जिस वक्त बकरी को पटक पटक मारने की घटना हुई उस समय आसपास कोई ग्रामीण नहीं था। वरना जनहानि भी हो सकती थी।

ग्रामीणों ने सांड को पकड़वाने की मांग की

दहशतजदा ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा सांड को पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को होने से रोका जा सके। एडीओ पंचायत अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि सांड को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में गली में टहल रही वृद्ध महिला पर सांड ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है इलाज