मैनपुरी में गली में टहल रही वृद्ध महिला पर सांड ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है इलाज
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में 90 वर्षीय वृद्ध महिला पर एक बेसहारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें
-1792853702761_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
90 वर्षीय वृद्ध महिला पर सांड ने किया हमला।
हमले में गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड पकड़ने की मांग की।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ में शनिवार की सुबह गली में टहल रहीं 90 वर्षीय वृद्ध महिला पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आए स्वजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
गांव नानामऊ निवासी 90 वर्षीय बिटोला देवी रोजाना की तरह शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब घर के बाहर गली में टहल रही थीं। तभी वहां आए सांड ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें सींग पर उठाकर फेंक दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
चीख-पुकार सुन स्वजन और ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे, किसी तरह सांड को भगाया। इसके बाद बिटोला देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड को पकड़वाए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- मैनपुरी में 10वीं की छात्रा बोली..पीठ पर फेंका टायलेट क्लीनर, पुलिस बोली सब झूठी कहानी
