विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिकायतों पर लापरवाही पड़ी भारी: संभल में SP का बड़ा एक्शन, 3 चौकी प्रभारी सस्पेंड, 6 पर जांच बैठाई

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:41 PM (IST)

एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर संभल के तीन चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शिकायतकर्ताओं की नाराजगी संभल पुलिस के नौ चौकी प्रभारियों पर भारी पड़ी है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने तीन चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि छह अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच बैठाई गई है।

बुधवार को पुलिस लाइन बहजोई के सभागार में समीक्षा गोष्ठी के दौरान आइजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल और पुलिस कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

इसमें तीन चौकी क्षेत्रों में जनशिकायतों की संख्या 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ने, निस्तारण की गुणवत्ता बेहद खराब होने और शिकायतकर्ताओं का संतुष्टि स्तर निम्न मिलने पर पंवासा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, क्षेमनाथ चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह और जगन्नाथपुर चौकी प्रभारी सुभाष चन्द को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वहीं भकरौली चौकी प्रभारी पवित्र परमार, चंदौसी रोड चौकी प्रभारी अंकुर तोमर, चौधरी सराय चौकी प्रभारी दिनेश कुमार, मंडी समिति चौकी प्रभारी तासिम अली, एकता चौकी प्रभारी सत्यम बालियान और रीठ चौकी प्रभारी कपिल कुमार के खिलाफ प्रारंभिक जांच संस्थित की गई है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों में ऑनलाइन शॉपिंग पड़ न जाए भारी: संभल ASP की चेतावनी- खाते से कटे पैसे तो तुरंत डायल करें यह नंबर