संभल में जेठानी ने चुराए देवरानी के 18 लाख के जेवर, फिर रचा चोरी का षड्यंत्र; खुद ही डायल कर दी 112
संभल के बहजोई में जेठानी ने अपनी देवरानी के 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुराकर चोरी का नाटक ...और पढ़ें
-1791105812607_m.webp)
देवरानी के 18 लाख के जेवर चुराने वाली जेठानी गिरफ्तार।
HighLights
बहजोई में जेठानी ने देवरानी के 18 लाख के जेवर चुराए।
जेवर चुराने के बाद खुद ही चोरी का नाटक रचा।
पुलिस ने चार घंटे में आरोपी जेठानी को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, संभल। बहजोई के मोहल्ला टंकी में घर से करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश का चार घंटे में राजफाश हो गया। जेठानी ने ही देवरानी के जेवर चोरी किए थे और इसके बाद घर में चोरी होने का दावा कर पति से पुलिस को सूचना दिलाई।
पुलिस ने मामले में जेठानी महक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के 18 लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। तीन अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे महक के पति इरशाद अली ने डायल 112 पर सूचना दी कि रात में अज्ञात चोर घर में घुसकर परिवार के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं।
सीओ बहजोई स्तुति सिंह व एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इरशाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस और एसओजी टीम को जांच में लगाया।
आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में महक के जवाब संतोषजनक नहीं मिले तो पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
