विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में मिड डे मील में अब बच्चों को मिलेगी ताजी सब्जियां, किचन गार्डन के रखरखाव के लिए हर स्कूल को मिलेंगे 1500

Published: Sun, 11 Oct 2026 04:06 PM (IST)

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए किचन गार्डन को बेहतर बनाया जाएगा। इसके रखरखाव हेतु ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. किचन गार्डन से मिड डे मील में पौष्टिक भोजन मिलेगा।

  2. रखरखाव के लिए प्रति विद्यालय 1500 रुपये मिलेंगे।

  3. ताजी हरी सब्जियां बच्चों को मिलेंगी भोजन में।

संवाद सहयोगी, बहजोई। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिड डे मील योजना के तहत पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय परिसरों में स्थापित किचन गार्डन को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों को किचन गार्डन के रखरखाव के लिए प्रति विद्यालय 1500 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग के अनुसार यह धनराशि एक सप्ताह के भीतर विद्यालयों के खातों में पहुंचने की उम्मीद है। किचन गार्डन में मौसम के अनुकूल हरी एवं पत्तेदार सब्जियों की खेती की जाएगी। विद्यालय परिसर में तैयार होने वाली इन सब्जियों का उपयोग मिड डे मील में किया जाएगा। इससे बच्चों को भोजन में ताजी, हरी और पोषणयुक्त सब्जियां मिल सकेंगी। विभाग ने विद्यालयों को किचन गार्डन का नियमित रखरखाव करने और उपलब्ध धनराशि का निर्धारित उद्देश्य के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

किचन गार्डन में सब्जियों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ ही विद्यालयों को इसकी देखरेख पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। जिला समन्वयक एमडीएम दीनदयाल शर्मा ने बताया कि जिले के 1298 परिषदीय विद्यालयों में स्थापित किचन गार्डन के रखरखाव के लिए प्रत्येक विद्यालय को 1500 रुपये की धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि शीघ्र ही विद्यालयों के खातों में उपलब्ध करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- संभल 100 करोड़ बीमा घोटाले में बड़ा फैसला: आरोपितों की कुर्क संपत्ति बहाल, कोर्ट ने दिए मुक्ति के आदेश