विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राशन कार्ड पर बड़ी स्ट्राइक: आयकर भरने वालों के भी कटे नाम, 30 हजार कार्ड एक झटके में निरस्त!

Published: Sat, 28 Mar 2026 03:21 AM (IST)

संभल में खाद्य एवं रसद विभाग ने आयकरदाताओं के राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई शुरू की है। सत्यापन के ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. जनपद में हैं 377376 राशन कार्ड धारक, सत्यापन कर कार्रवाई करने में जुटा विभाग

जागरण संवाददाता, संभल। राशन वितरण प्रणाली में उन लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जो, आयकर के दायरे में आ रहे हैं। ऐसे में अब विभाग ने सत्यापन कार्य शुरू करते हुए उनके नाम पर पंजीकृत राशन कार्डों को निरस्त किया गया है। बताया गया है कि कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा।

सरकार की ओर से लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। जिससे पात्र लोगों को सुलभ रूप से गेहूं व अन्य खाद्यान्न मिल सके। परन्तु काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो कि गरीबों के खाद्यान्न में अपना हिस्सा बना लेते हैं।

इसके लिए उन्हें राशन कार्ड की जरूरत होती है और वह इसे अपने तथ्यों को छुपाकर गलत तरीके से विभाग की कार्य प्रणाली में सेंध लगाकर अपनी मिलीभगत से कार्ड बनवा लेते हैं। जबकि उनके पास चार पहिया, बड़ा मकान, प्लाट होने के साथ ही कुछ सरकारी कर्मचारी के साथ अन्य संसाधन होते हैं।

इस कारण वह अपात्र माने जाते हैं। जबकि उनके पास राशन कार्ड भी हैं। अब खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आयकर विभाग के डेटाबेस से उपभोक्ताओं को मिलान किया गया तो जिले में करीब 30 हजार उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनके द्वारा आयकर रिटर्न भरा जाता था और उन पर राशन कार्ड भी था।

खाद्य एवं रसद विभाग की माने तो जिले में 377376 राशन कार्ड धारक हैं और इन राशन कार्ड में 1505356 यूनिट है। इसमें से 30 हजार राशन कार्ड को निरस्त किया जा चुका है। क्योंकि विभाग में राशन कार्ड के लिए भी आयकर सीमा है। जिसमें नगर क्षेत्र के लिए आयकर सीमा तीन लाख व ग्रामीण क्षेत्र के लिए दो लाख रुपये तय की गई है।

नगर में 63,753 व ग्रामीण क्षेत्र में 3,13,623 राशन कार्ड धारक

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जिसमें विभाग की ओर से नगर क्षेत्र के लिए 63753 कार्ड धारक हैं और इनमें 271921 यूनिट शामिल हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में 313623 कार्ड धारक हैं और उनमें 1233435 यूनिट शामिल हैं। इसमें नगर क्षेत्र में सबसे अधिक 30401 कार्ड धारक है। ग्रामीण क्षेत्र में भी संभल ब्लाक क्षेत्र में 50487 कार्ड धारक हैं।

 

आयकर विभाग की ओर से लागू किए गए नियमों के तहत आइटीआर की सीमा तय की गई है। जिसमें नगर के लिए तीन लाख व ग्रामीण क्षेत्र के लिए दो लाख की सीमा निर्धारित की गई है। इसी नियम के तहत करीब तीस हजार राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।

- ललित कुमार, आपूर्ति निरीक्षक, संभल


यह भी पढ़ें- संभल: किशोरी से दरिंदगी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी रिजवान को मिली उम्रकैद