विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में तीन थाना प्रभारियों का तबादला, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; यहां देखें पूरी लिस्ट

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:33 PM (IST)

संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने जिले के तीन थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला है। असमोली, हयातनगर और एचौड़ा कंबोह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. संभल एसपी ने तीन थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला।

  2. असमोली, हयातनगर, एचौड़ा कंबोह में नए प्रभारी तैनात।

  3. दो थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया।

जागरण संवाददाता, संभल। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने जिले में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए तीन थानों के प्रभारी निरीक्षकों को बदला है। इनमें असमोली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर पंवार और हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक संजीव बालियान को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। दोनों का दूसरे जनपदों के लिए स्थानांतरण हो चुका था।

पुलिस लाइन में तैनात दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक अरविंद कुमार को हयातनगर और निरीक्षक सुनील कुमार को असमोली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं एचौड़ा कंबोह के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाह फैसल को हटाकर साइबर सेल भेजा गया है और निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र को थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस तरह कुल तीन थाना प्रभारी बदले गए हैं और दो को पुलिस लाइन भेजा गया है। असमोली में निरीक्षक अपराध रहे श्रवण कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है।

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक बच्चू सिंह को निरीक्षक अपराध हयातनगर और सत्यसिंह को निरीक्षक अपराध असमोली बनाया गया है। गणेश चौथ मेला की कमान संभाल रहे पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक गजेंद्र सिंह को थाने में तैनाती न देकर चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है।