विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैडम इंस्पेक्टर फात्मा': कक्षा 6 की छात्रा ने संभाली थाने की कमान, फरियादियों की सुनी शिकायतें

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:56 PM (IST)

मिशन शक्ति के तहत संभल के नखासा थाने में कक्षा 6 की छात्रा फात्मा को एक दिन का इंस्पेक्टर बनाया ...और पढ़ें

नखासा थाने में फात्मा बनी एक दिन की पुलिस इंस्पेक्टर। सौ. पुलिस

नखासा थाने में फात्मा बनी एक दिन की पुलिस इंस्पेक्टर। सौ. पुलिस

जागरण संवाददाता, संभल। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत शनिवार को नखासा थाने का क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली, उनके अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के बारे में जानकारी ली। ऑफिस, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क का भी भ्रमण किया।

इस बीच कक्षा छह की छात्रा फात्मा को एक दिन की इंस्पेक्टर बनाया गया। फात्मा ने इंस्पेक्टर की कुर्सी संभालते हुए थाने की कार्यप्रणाली को समझा और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस तरह पुलिस ने छात्राओं के मन से पुलिस का डर दूर कर उन्हें कानून व सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक किया।

समाज में बेटियों को आगे बढ़ने तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के लिए नया हौसला और उड़ान देने का काम किया। दूसरी तरफ थाना रायसत्ती में बालिकाओं को ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

जिसके जरिए बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करते हुए उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम एवं जागरूक बनाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- संभल में 48 साल बाद बदला इतिहास: 1978 के दंगों के बाद बनी पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव, पहली बार IPS तैनात