विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

16 साल में ही 'खंडहर' बनी 132 परिवारों की दुनिया! संभल की इस कालोनी में छत से टपकता है खौफ

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:40 PM (IST)

संभल के हयातनगर स्थित अजीजपुर की कांशीराम कॉलोनी के आवास 16 साल में ही जर्जर हो गए हैं, जहां छतें ...और पढ़ें

हयात नगर में स्थित कांशीराम कालोनी की हालत। जागरण

हयात नगर में स्थित कांशीराम कालोनी की हालत। जागरण 

HighLights

  1. हयातनगर के अजीजपुर में बनी कालोनी के आवासों की खिड़कियां उखड़ीं, दीवारों में दरारें तो प्लास्टर टूटने संग टपक रहा लिंटर

गौरव वर्मा, संभल। बाहर बारिश की बूंदें गिर रही हैं और अंदर जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। कहीं दीवारों पर दरारें हैं तो कहीं छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। कई आवासों के लिंटर से बरसात का पानी टपक रहा है। खिड़कियां उखड़ चुकी हैं और कई दरवाजे गायब हैं।

यह किसी वीरान इमारत की तस्वीर नहीं, बल्कि हयातनगर के अजीजपुर में बनी कांशीराम कालोनी में रहने वाले परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी है।

करोड़ों की लागत से बनी कालोनी की इमारत महज करीब 16 साल में ही खंडहर हो तब्दील हो चुकी हैं। सवाल उठता है कि आखिर सिस्टम की आंखें कब खुलेंगी और वर्षा के दौरान कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा?

काशीराम कॉलोनी में नलकूप के कमरे के बाहर उगी घास, दीवारों पर जमी कीट। जागरण

बसपा सरकार में वर्ष 2010 में गरीबों के लिए कालोनी का शिलान्यास पूर्व सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने किया था। नोडल विभाग जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा था और निर्माण की जिम्मेदारी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को सौंपी गई।

132 भवनों की कालोनी तैयार होने के बाद नगर पालिका को हैंडओवर की गई और गरीबों को आवास आवंटन हुआ। सरकारी सिस्टम की कार्रवाई यहीं तक सीमित होकर रह गई और फिर कोई सुध नहीं ली गई।

वर्तमान में कालोनी की तस्वीर न सिर्फ बदरंग हो चुकी है। कई आवासों में ताले भी लगे हैं। आवासों का प्लास्टर टूटने के साथ ही काई भी जम गई है। साफ सफाई की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है तो जगह-जगह गंदगी का माहौल है।

इतना ही नहीं, ओवरहेड टैंक शोपीस बना है, इससे पानी नहीं मिल रहा है। सिर्फ हैंडपंप की पानी का सहारा हैं। लोगों का कहना है कि जर्जर कालोनी के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

 

जीर्ण क्षीर्ण मकान वाले लोगों को नगर पालिका ने नोटिस दिए थे। ईओ से जानकारी लेंगे कि कांशीराम कालोनी के आवास वाले उनमें हैं या नहीं। बाकी ईओ से कालोनी का निरीक्षण कराया जाएगा। जिसके बाद जिसके बाद नियमानुसार कदम उठाया जाएगा।

- विकास चंद्र, एसडीएम संभल


यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: सुप्रीम कोर्ट से NSA रद होते ही देर रात जेल से बाहर आया मुल्ला अफरोज, पुलिस की कड़ी निगरानी