संभल हिंसा: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादित बयान- 'दंगा करने वाले मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजो'
संभल में जामा मस्जिद विवाद के बीच लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दंगा करने वाले मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की ...और पढ़ें

प्रेस वार्ता करते लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर।
जागरण संवाददाता, संभल। जामा मस्जिद को लेकर छिड़ी बहस में संभल का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के आवास पर लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार की रात 10 बजे प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि संभल के मौजूदा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता दंगा भड़काना चाहते हैं।
24 नवंबर को हुई हिंसा में भी सांसद नामजद हैं। उन्होंने लोनी में हुई सांप्रदायिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मुस्लिम लोग जो, माहौल बिगाड़ रहे हैं और सपा उनका साथ देती है।
इसलिए दंगा करने वाले मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए। उधर, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खान सहित कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी अपनी टिप्पणियां दी हैं।
बता बता दें कि ये सियासी माहौल तब बना, जब भाजपा नेता राजेश सिंघल ने दो दिन पहले गांव रहटोल की रामलीला में एक बयान देते हुए कहा कि अब संभल में मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और जामा मस्जिद को ध्वस्त करके पुष्प वर्षा की जाएगी।
इसी बयान पर सांसद के पिता ने कहा कि वह मस्जिद को गिरकर दिखाएं, फिर अंजाम देख लें। तभी से यह प्रकरण सुर्खियों में चल रहा है।
यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: जलाई गई कार का क्लेम खारिज करने पर फंसी बीमा कंपनी, उपभोक्ता आयोग ने ब्याज समेत दिया बड़ा फैसला
