विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम स्टार पर था 'हनीट्रैप' का आरोप, अब खुद शाहरूख पर जड़ा रेप और 10 लाख हड़पने का केस

Published: Fri, 14 Aug 2026 09:49 PM (IST)

नैनीताल में हनीट्रैप के आरोपों के बाद अब इंस्टाग्राम स्टार ने एक युवक पर दुष्कर्म और 10 लाख रुपये हड़पने ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक इमेज

प्रतीकात्‍मक इमेज

HighLights

  1. युवक ने पांच जुलाई को युवती समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई थी प्राथमिकी

  2. युवती की शिकायत पर युवक, उसके भाई, मां और दो बहनोई के खिलाफ केस

संवाद सहयोगी, संभल। नैनीताल में युवक को प्रेमजाल में फंसाकर फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में दर्ज मुकदमे के बाद अब इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने वाली उसी युवती ने शाहरुख पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

एसपी के आदेश पर नखासा थाना पुलिस ने युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले युवक ने पांच जुलाई को युवती समेत चार के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हनीट्रैप के आरोपों में घिरी इंस्टाग्राम पर चर्चित एक युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अब शाहरूख पर दुष्कर्म और रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। नखासा थाना पुलिस ने शाहरूख समेत उसके भाई मोहसिन, मां और दो बहनोई रईस और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

युवती ने बताया कि छह वर्ष पूर्व नैनीताल में उसकी मुलाकात चौधरी सराय के शाहरुख से हुई थी। उसने निकाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। निकाह के लिए दबाव बनाने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता रहा।

बदनामी के डर से वह उसकी बातों में आकर उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। युवती का आरोप है कि शाहरुख ने प्लाट दिलाने के नाम पर उससे करीब 10 लाख रुपये लिए और प्लाट अपने नाम करा लिया। बाद में उसकी सहमति के बिना आधा हिस्सा बेच दिया।

आरोप है कि शाहरुख के भाई मोहसिन ने भी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे धमकाया। शाहरुख की मां और दोनों बहनोई रईस व एक अन्य पर भी जान से मारने और तेजाब डलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने शिकायत में साइबर अपराध के तहत कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

मालूम हो कि चौधरी सराय निवासी शाहरुख ने इंस्टाग्राम स्टार युवती पर हनीट्रैप में फंसाने और रुपये ऐंठने का आरोप लगाकर पांच जुलाई को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले नैनीताल में उसकी मुलाकात नखासा थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी।

युवती इंस्टाग्राम पर काफी चर्चित है। बताया था कि युवती एक गिरोह के साथ मिलकर युवकों को प्रेमजाल में फंसाती है। उनके फोटो और वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल किया जाता है। शाहरुख का आरोप था कि उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने और फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी गई थी।

बताया कि महमूद खां सराय में उसे एक कमरे में ले जाकर 30 हजार रुपये निकाल लिए गए और 25 हजार रुपये और मांगे गए। उसने 11 जून को चार बार में 25 हजार रुपये दिए थे। मामले में पुलिस ने युवती समेत, अनस, शुएब उर्फ शुएब बेकरी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- संभल के हीरापुर में अवैध हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 42 अधबने तमंचे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार