विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में ग्राम समाज की जमीन पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Published: Thu, 12 Feb 2026 01:06 PM (IST)

संभल के चंदौसी तहसील के नरौली गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मदरसा बंजारी कुआं ...और पढ़ें

संभल में अवैध मदरसा ढहाया गया। (तस्वीर- जागरण)

संभल में अवैध मदरसा ढहाया गया। (तस्वीर- जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, संभल। चंदौसी तहसील के गांव नरौली में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध तरीके से बने मदरसे को ध्वस्त कराया गया है। प्रशासन के मुताबिक ग्राम समाज की गाटा संख्या 1635 व 1636 की 225 वर्ग मीटर भूमि पर छह साल पहले मदरसा बंजारी कुआं के नाम से एक मदरसा संचालित किया गया था।

शिकायत मिलने के बाद आठ सितंबर 2023 में लेखपाल ने संबंधित भूमि की पैमाइश करते हुए  अवैध कब्जे की रिपोर्ट प्रेषित की। फिर जून 2024 को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए मगर, मदरसा कमेटी के लोग एडीएम कोर्ट में अपील करने गए।

फिर वहां से अपील खारिज होने के बाद अब गुरुवार को धारा-67 के तहत मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-02-12 at 1.15.54 PM

एसडीएम आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में दो नायब तहसीलदार और लेखपालों की टीम दो बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और मदरसे को खाली करवाते हुए ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया।

मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को गांव में ही निजी भूमि पर बने दूसरे मदरसे में शिफ्ट किया गया है। एसडीएम ने बताया कि यह मदरसा छह साल पहले बना था। इन दोनों गाटा संख्या में अभी कई मकान भी अवैध रूप से बने हुए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।