विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में सोने के टॉप्स चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात को दिया था अंजाम 

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:28 PM (GMT+05:30)

संभल में एक सराफा दुकान से ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने सोने के टॉप्स चोरी कर लिए थे। पुलिस ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित महिलाएं

पुलिस गिरफ्त में आरोपित महिलाएं

HighLights

  1. सराफा दुकान से सोने के टॉप्स चोरी हुए।

  2. दो महिलाओं ने ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया।

  3. पुलिस ने चोर महिलाओं को गिरफ्तार कर टॉप्स बरामद किए।

संवाद सूत्र, संभल। सराफा की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने सोने के टॉप्स देखने के बहाने तीन जोड़ी टप्स चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए टॉप्स बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, लेखपाल कॉलोनी बबराला निवासी प्रिंस वर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि आठ नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो महिलाएं उनकी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने सोने के टॉप्स देखने के बहाने उन्हें बातों में उलझा लिया।

इसी दौरान सोने के तीन जोड़ी टॉप्स चुरा लिए और बहाने से दुकान से निकल गईं। रविवार को ही पुलिस ने संकरा-अलीगढ़ मार्ग पर चबूतरा चौराहे के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान शबीना उर्फ इमराना निवासी मोहल्ला भुजपुरा, थाना अपरकोट, अलीगढ़ और साजिया उर्फ रिजवाना निवासी मोहल्ला टीला, अलीगढ़, हाल निवासी अमृतपुरी छबील के पास, घाटगेट जयपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए लगभग आठ ग्राम वजन के तीन जोड़ी सोने के टाप्स बरामद किए। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- संभल में जमीन के लिए किया था सगे भाई और मां की कत्ल, फिर हादसा दिखाने की रची कहानी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।