संभल में किसानों को मिलेगी सरसों की फ्री बीज मिनी किट, पोर्टल पर करें ऑनलाइन बुकिंग
संभल में कृषि विभाग किसानों को रबी सीजन के लिए सरसों की निशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध करा रहा है। किसान ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
किसानों को रबी सीजन के लिए निशुल्क सरसों बीज मिनीकिट।
ऑनलाइन बुकिंग agriculture.up.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।
पारदर्शी लॉटरी सिस्टम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, चंदौसी। रबी सीजन के दृष्टिगत कृषि विभाग द्वारा कृषकों को सरसों की निशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराई जा रही है। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल agriculture.up.gov.in/seed/seedbooking.aspx पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
प्राप्त आवेदनों और बुकिंग के उपरांत पारदर्शी लॉटरी सिस्टम के जरिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। लाटरी में चयनित किसान अपने संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार से निशुल्क मिनीकिट प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि बाजार में एक किलोग्राम सरसों का बीज खरीदने पर किसानों को 800 से 900 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, जबकि सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से यह बीज किसानों को पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि जनपद में सरसों की मिनी किट वितरण का लक्ष्य 4920 है, इसके सापेक्ष 1000 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
