विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 11 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:37 PM (IST)

खाद्य विभाग की टीम ने मंडी धनौरा के चौपला स्थित दुकानों और दो स्कूलों से 11 खाद्य पदार्थों के नमूने ...और पढ़ें

खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप।

खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप।

HighLights

  1. मंडी धनौरा में खाद्य विभाग की छापेमारी।

  2. चौपला और स्कूलों से 11 नमूने लिए गए।

  3. जांच रिपोर्ट के बाद गुणवत्ता होगी स्पष्ट।

संवाद सहयोगी, गजरौला। मंडी धनौरा के खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को चौपला स्थित बिरयानी की दुकानों और ठेलों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय भानपुर खालसा में खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए। टीम ने कुल 11 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। खाद्य विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

खाद्य विभाग के अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने चौपला पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान मुरादाबादी हलीम बिरयानी की दुकान से बिरयानी व हलीम, शमा चिकन बिरयानी से चिकन बिरयानी और टमाटर की चटनी के नमूने लिए गए।

वहीं, आसिफ अहमद की मुरादाबादी हलीम बिरयानी की दुकान से भी हलीम और बिरयानी के नमूने संग्रहीत किए गए। इसके अलावा टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से मिक्स दाल, आलू-पत्ता गोभी की सब्जी, रोटी और चावल के नमूने लिए।

प्राथमिक विद्यालय भानपुर खालसा से आलू-सोयाबड़ी की सब्जी और चावल के नमूने संग्रहीत किए गए। मनोज कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- शादी का वादा कर जमानत ले ली और मुकर गया; High Court ने अपनाया कड़ा रुख... जमानत की रद व एसएसपी को किया तलब