विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करने में टेंपो से भिड़ी अर्टिगा, चार की मौत

Published: Sun, 22 Mar 2026 07:23 PM (IST)

संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर धनारी थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार और टेंपो की भीषण टक्कर हो गई। ओवरटेक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर संभल के धनारी में रविवार शाम की घटना -मृतक में दो युवक, एक किशोरी व एक महिला शामिल, घायल उपचाराधीन

जागरण संवाददाता, संभल। यातायात नियमों का उल्लंघन करना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। मोड़ पर गाड़ी ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो से जा टकराई।

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार शाम हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। किशोरी लाल, राजेश के अलावा किशोरी रजनी व जमीला की मौत हो गई। वहीं, टेंपो व कार सवार आठ लोग घायल हो गए। दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

सीओ डाॅ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की वजह सड़क सुरक्षा का उल्लंघन सामने आया है। मृतक व घायलों के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बहजोई के ओमपाल दिल्ली में सब्जी विक्रेता हैं। वह पत्नी प्रवेश, बेटी रजनी, सलोनी और बेटे कुलदीप संग टेंपो से गांव आ रहे थे। उन्हें सोमवार को साली की सगाई में शामिल होने बदायूं जाना था। संभल के ही शौकीन, राजेश, किशोरी लाल और फरजाना व जमीला भी टेंपो में बैठे थे।

उधर, कार में संभल के ही प्रियांशु और कृपाल थे। तेज आवाज के साथ हुए हादसे में सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों से लहूलुहान लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

सभी को सीएचसी बहजोई पहुंचाया गया। यहां किशोरी लाल, रजनी व एक जमीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य नौ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान राजेश ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।