संभल को 15 साल बाद अब मिलेगा स्थायी BSA कार्यालय, शासन से मिली 4.99 करोड़ की मंजूरी
संभल में स्थायी बीएसए कार्यालय के निर्माण के लिए शासन से 4.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
संभल में स्थायी बीएसए कार्यालय निर्माण को 4.99 करोड़ मंजूर।
शिक्षकों को लेखा कार्यों हेतु चंदौसी जाने की आवश्यकता नहीं।
नया कार्यालय बहजोई में बनेगा, लेखा अनुभाग भी होगा।
संवाद सहयोगी, बहजोई। 28 सितंबर 2011 को जनपद संभल बनाए जाने की घोषणा के बाद से बीएसए कार्यालय बहजोई के कांठ बाजार स्थित बहजोई प्रथम विद्यालय परिसर में बने अस्थायी कक्षों में संचालित हो रहा है। अब करीब 15 वर्ष बाद जिले को स्थायी बीएसए कार्यालय मिलने की उम्मीद जगी है। शासन स्तर से कार्यालय भवन के निर्माण के लिए करीब 4.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
अभी शिक्षकों को लेखा संबंधी कार्यों के लिए चंदौसी जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी के साथ ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए भवन में लेखा कार्यालय शुरू होने के बाद शिक्षकों के वेतन, बिल और अन्य लेखा संबंधी कार्य जिला मुख्यालय पर ही आसानी से पूरे हो सकेंगे।
जिला समन्वयक निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा अप्रैल 2026 में चार करोड़ 99 लाख 14 हजार रुपये की लागत का आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया था।
सितंबर 2026 में शासन स्तर से इसकी स्वीकृति प्राप्त हुई है। अब डीपीआर तैयार कराने के साथ तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने की कार्रवाई चल रही है।
बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि कार्यालय का निर्माण वर्तमान में संचालित अस्थायी कार्यालय स्थल पर ही कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। प्रस्तावित भवन के प्रथम तल पर लेखा कार्यालय भी संचालित किया जाएगा।
