विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में 24 कोसीय वंशगोपाल परिक्रमा मार्ग का जल्द शुरू होगा निर्माण, 95% किसानों ने दी जमीन

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:09 AM (IST)

संभल में 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 24 कोसीय वंशगोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग का निर्माण जल्द शुरू ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. संभल में 24 कोसीय वंशगोपाल परिक्रमा मार्ग का निर्माण।

  2. 300 करोड़ रुपये की परियोजना, जल्द शुरू होगा कार्य।

  3. 95% किसानों ने भूमि का बैनामा किया, टेंडर प्रक्रिया जारी।

जागरण संवाददाता, संभल। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित 24 कोसीय वंश गोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण को लेकर तैयारी तेज हुई है। इस परियोजना के लिए करीब 95 प्रतिशत किसानों ने भूमि का बैनामा करा दिया जबकि पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। करीब एक महीने में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

ऐतिहासिक नगरी संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों को कवर करने वाली 24 कोसीय वंशगोपाल तीर्थ परिक्रमा का मार्ग 49.97 किलोमीटर लंबा है। मार्ग के लिए शासन ने करीब 300 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए 100 करोड़ रुपये की धनराशि पीडब्ल्यूडी को आवंटित की थी।

परिक्रमा गांव बेनीपुर चक, माता की मिलक, बादुल गुंबद, नाहरठेर, खानपुर खुम्मार, फिरोजपुर, क्षेमनाथ तीर्थ, भवानीपुर आदि से होकर बेनीपुर चक में वंशगोपाल तीर्थ पर ही पूर्ण होती है। पीडब्ल्यूडी ने परिक्रमा मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण को लेकर गांवों में किसानों की भूमि चिह्नित की थी। जिसके आधार पर प्रशासन ने किसानों से भूमि के बैनामे कराए।

किसानों को 654743364 रुपये का किया गया भुगतान

37 गांवों में 1001 गाटों की 30.1092 हेक्टेयर भूमि से संबंधित करीब 1029 बैनामे हो चुके हैं। 822 बैनामों से संबंधित भूमि का भुगतान किए जाने को लेकर पत्रावली तैयार की गई। किसानों को 654743364 रुपये का भुगतान कर दिया गया।

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के लिए करीब 95 प्रतिशत किसानों की भूमि के बैनामे हो चुके हैं। टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने पर करीब एक महीने में काम शुरू कराया जाना है।

परिक्रमा समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि परिक्रमा मार्ग की खस्ता हालत होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसे लेकर डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया था। परिक्रमा मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- संभल का लाल; जिसने पोलियोग्रस्त पैर से साधा ऐसा निशाना कि PM मोदी भी हो गए मुरीद, जानिए कौन हैं दीपेंद्र सिंह