विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल के 14 गांवों में परिक्रमा मार्ग पर सौंदर्यीकरण शुरू, 15 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:34 PM (IST)

संभल में दीपावली के बाद होने वाली 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा के लिए मार्ग मरम्मत का कार्य शुरू हो गया ...और पढ़ें

14 गांवों में शुरू हुआ परिक्रमा मार्ग का हो रहा सौंदर्यीकरण।

14 गांवों में शुरू हुआ परिक्रमा मार्ग का हो रहा सौंदर्यीकरण।

HighLights

  1. संभल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू।

  2. विकास विभाग 14 गांवों में 15 लाख रुपये खर्च करेगा।

  3. मार्ग दुरुस्त होने से श्रद्धालुओं को परिक्रमा में सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, संभल। 68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी संभल में दीपावली के बाद 13 और 14 नवंबर को होने वाली 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। विकास विभाग ने वर्षा के दौरान खराब हुए मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करा दिया है।

संभल ब्लॉक के करीब 14 गांवों में काम कराया जाएगा और करीब 15 लाख रुपये का बजट खर्च होना है। मार्ग के दुरुस्त हो जाने से श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में सहूलियत मिलेगी।

प्रत्येक वर्ष होता है आयोजन

ऐतिहासिक नगरी संभल में प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाते हैं। जबकि 24 कोसीय मासिक तीर्थ परिक्रमा समिति की ओर से भी महीने के रविवार को परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। वर्षा के दौरान कई गांवों में विभिन्न स्थानों पर परिक्रमा मार्ग खराब हो गया।

कई बार श्रद्धालुओं के वाहन भी कीचड़ और पानी में फंस गए तो दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आगामी परिक्रमा को लेकर अब विकास विभाग ने मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है।

संभल ब्लॉक के गांव बेनीपुर चक, बदायूं दरवाजा, नरोत्तम सराय, सलारपुर कला, रसूलपुर सराय, तुर्तीपुर इल्हा, जलालपुर मोहम्मदाबाद, नाहरठेर, पल्था, खानपुर खुम्मार, मंडलाई, तश्तपुर गुसाइन, फिरोजपुर, घुंघावली में मार्ग पर मिट्टी डालने का काम मनरेगा मजदूर कर रहे हैं। बीडीओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मार्ग तैयार करने का कार्य करीब आठ दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

पक्के मार्ग निर्माण और चौड़ीकरण को चल रही टेंडर प्रक्रिया

धर्मार्थ योजना के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित 24 कोसीय वंश गोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण को लेकर 95 प्रतिशत किसान बैनामा करा चुके हैं और पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कराते हुए करीब एक महीने में ही निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाना है।

परिक्रमा मार्ग करीब 49.97 किलोमीटर लंबा है। शासन ने निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए करीब 300 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए 100 करोड़ रुपये की धनराशि पीडब्ल्यूडी को आवंटित की थी।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र के लोहरा में बनेगा सीएम बालिका आवासीय इंटर कॉलेज, 6 से 12 तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा