हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया
वाद हो गया था। 7 नवंबर को सीमा खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने मंगेतर व उसके दो बहनोई को नामजद करते हुए तहरीर दी। 9 नवंबर को पड़ोस के ही गांव करनपुर कास्त में सीमा का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मंगेतर व उसके दो बहनोई के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। दो लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
सम्भल : हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की छानबीन जारी है। पुलिस ने दो लोगों को इस मामले में पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी नेपाल ¨सह की बेटी सीमा की रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू निवासी धर्मेश के साथ शादी का रिश्ता तय हो गया था। दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सात नवंबर को सीमा खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने मंगेतर व उसके दो बहनोई को नामजद करते हुए तहरीर दी। नौ नवंबर को पड़ोस के ही गांव करनपुर कास्त में सीमा का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मंगेतर व उसके दो बहनोई के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। दो लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।