राममंदिर का बातचीत से हल न निकला तो बनाएंगे कानून
सम्भल : अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाने वाली विश्व ¨हदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने राम मंि
सम्भल : अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाने वाली विश्व ¨हदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने राम मंदिर को लेकर सीधी चुनौती दी है। मंगलवार को सम्भल में कल्कि मंदिर का दर्शन करने के बाद एक व्यापारी के यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बोली कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। दुनिया के किसी भी ताकत की हिम्मत नहीं है कि रोक कर दिखाए। यदि बातचीत से मामला सुलझा तो ठीक, नहीं तो भाजपा राज्यसभा में बहुमत में पाने के बाद कानून बनाकर इसे बनाएगी।
साध्वी प्राची ने कहा कि मेरे प्रभु श्रीराम के जन्म दिन पर जल्द से जल्द बन जाना चाहिए। संसार की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। सम्भल में राधे मां के आने के बाद मीडिया से बदसलूकी पर उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला लेकिन इतना जरूर कहा कि यह साधुता नहीं है। किसी का अपमान करना साधु-संत का काम नहीं होता है। कश्मीर की आजादी मांगने वाले के सवाल पर उन्होंने सीधे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को आड़े हाथों लिया। कहा कि कश्मीर की आजादी मांगने वालों को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। काश्मीर का बीज तो गांधी खानदान ने बोया। इसमें खाद व पानी कांग्रेस ने दिया। साध्वी ने कश्मीर की आजादी मांगने वालों को पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दी। कुमार विश्वास को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम है कि देश को किसने आजाद कराया। ¨हदुस्तान की रक्षा करना हर ¨हदुस्तानी का फर्ज है। यदि वह युवा हैं तो उन्हें भी उबाल आना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में कहा कि सलमान खुर्शीद का चेहरा सामने आया है। फतवे पर मुझे कुछ नहीं कहना है। वह उनका विशेषाधिकार है। ताजमहल को लेकर उन्होंने कहा कि ताजमहल में शिव मंदिर था और है। वहां नमाज बंद होनी चाहिए। वहां शिव चालीसा का पाठ होना चाहिए।