सुबह में राहत, दोपहर में बढ़ी परेशानी
सम्भल कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से शुक्रवार की सुबह लोगों को राहत मिल सकी।
सम्भल: कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से शुक्रवार की सुबह लोगों को राहत मिल सकी। तापमान में आई गिरावट के बाद आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को उम्मीद थी कि बूंदाबांदी होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दोपहर बाद चिलचिलाती धूप खिल गई। गर्मी बढ़ी तो लोगों को भी मुश्किलों से जूझना पड़ा। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बाइक सवारों को परेशान कर दिया।
तेज धूप और लू के थपेड़ों से जिदगी जूझ रही है। आए दिन मौसम का मिजात बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी तो कभी आंधी। हालांकि लोगों को राहत मिलती है तो वह गर्मी बढ़ती ही परेशानी बढ़ जाती है। शुक्रवार की सुबह भी ऐसा हुआ कि आसमान में बादल छाने लगे। सुबह 10.15 बजे तक धूप नहीं खिल सकी। मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। लोगों भी भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि तेज बरसात हो जाए तो राहत मिल जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। दोपहर बाद धूप खिली तो गर्मी भी बढ़ गई। ऐसे में बच्चों के साथ ही महिलाओं व युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के वक्त महिलाएं व युवतियां छाता लेकर बाजारों में निकली। वहीं बाइक सवारों को भी लू के थपेड़ों ने परेशान कर दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप