विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में शराब की दुकानों पर प्रशासन की रेड: रात में पहुंची टीम, ओवररेट मिलने पर कई दुकानें बंद

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:03 AM (IST)

संभल में मंगलवार रात प्रशासन ने शराब की दुकानों पर ओवररेट की शिकायत पर छापेमारी की। कई दुकानों पर अधिक ...और पढ़ें

संभल में शराब की दुकानों पर प्रशासन का छापा।

संभल में शराब की दुकानों पर प्रशासन का छापा।

HighLights

  1. प्रशासन ने संभल में शराब की दुकानों पर छापेमारी की।

  2. ओवररेट पर शराब बेचने की शिकायतें सही पाई गईं।

  3. अधिक दाम पर बेचने वाली कई दुकानें बंद कराई गईं।

जागरण संवाददाता, संभल। शराब की दुकानों पर ओवररेट की शिकायत को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को रात छापेमारी की। जिसमें कई दुकानों पर ओवर रेट का मामला पकड़ में आया तो उन्हें बंद कर दिया गया। रात 10 बजे तक दुकानों पर छापेमारी जारी रही।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को रात करीब 8.30 बजे से अधिकारी शराब की दुकानों पर छापेमारी के लिए निकले। इनमें नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह रहे।

कई दुकानों पर की छापामारी

अधिकारियों ने मुरादाबाद रोड, पुरानी तहसील रोड, बहजोई मार्ग सहित कई स्थानों पर चल रहीं शराब की दुकानों पर छापेमारी करते हुए ओवररेट की शिकायत को लेकर जांच पड़ताल की। गहनता से जांच पड़ताल किए जाने के दौरान यह बात सामने आई कि शराब की ओवररेट बिक्री हो रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन दुकानों पर छापेमारी की गई है, उन पर ओवररेट शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। जिसके आधार पर दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- घर बैठे बनेगा 5 साल के बच्चों का बाल आधार कार्ड! UIDAI की नई सुविधा से अभिभावकों को राहत