खेलो इंडिया में पायल शर्मा ने जीता कांस्य
महाराष्ट्र के पूना में खेलों इंडिया में विभिन्न प्रतिस्पर्धा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें त्यागी स्पोर्टस स्कूल व कन्या गुरुकुल कल्यापुर की पायल शर्मा ने उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से 57 किलो ग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। पायल शर्मा अपनी प्रतिदुन्दी खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
सम्भल: महाराष्ट्र के पूना में खेलों इंडिया में विभिन्न प्रतिस्पर्धा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें त्यागी स्पोर्टस स्कूल व कन्या गुरुकुल कल्याणपुर की पायल शर्मा ने उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से 57 किलो ग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। पायल शर्मा अपनी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच भोले ¨सह त्यागी ने बताया कि पायल ने 2019 की शुरुआत में पदक जीत कर अच्छी शुरुआत की है। पायल आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेगी। पूना से पदक जीतकर लौटने पर साथी खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष पूर्व एमलएसी भारत ¨सह यादव व सभी पदाधिकारियों ने पदक जीतने पर पायल शर्मा को बधाई दी। कोच भोले ¨सह त्यागी ने बताया कि 38 वीं जूनियर बालक फ्री स्टाइल ग्रीकोरोम एवं 21 वीं बालिकाओं की फ्री स्टाइल स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 जनवरी तक शहीद विजय ¨सह पाथिक स्पोर्टस काम्पलेक्स ग्रेटर नोएडा में आयोजित कि जा रही है। जिसमें 1999 से 2001 के तथा 2002 जन्मतिथि वालें पहलवानों को मेडिकल के साथ खेल सकते है। इसमें भाग लेने के लिए सम्भल जिले की कुश्ती प्रतियोगिता 19 जनवरी को त्यागी स्पोर्टस स्कूल कल्यानपुर पंचायत भवन में 10 बजे से आयोजित कि जाएगी। फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 ग्रीमोरोमन में 55, 60, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 बालिका फ्री में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किलो रहेंगे।