विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल हिंसा: चार मुकदमों में वांछित शारिक साठा के घर मुनादी, पुलिस की कार्रवाई

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 13 Oct 2026 07:15 AM (IST)

संभल पुलिस ने चार आपराधिक मुकदमों में वांछित अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर और हिंसा के साजिशकर्ता शारिक साठा के घर पर ...और पढ़ें

संभल हिंसा।

संभल हिंसा।

HighLights

  1. न्यायालय के आदेश पर शारिक साठा के घर मुनादी।

  2. चार आपराधिक मुकदमों में वांछित है शारिक साठा।

  3. अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर और हिंसा का साजिशकर्ता है।

जागरण संवाददाता, संभल। चार आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहे हिंसा के साजिशकर्ता व अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर शारिक साठा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसके घर पहुंचकर मुनादी कराई। साथ ही उद्घोषणा आदेश भी पढ़कर सुनाया और घर पर नोटिस भी चस्पा किया।

शारिक साठा के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में चार मुकदमे विचाराधीन हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से पहले गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके बावजूद वह न तो न्यायालय में पेश हुआ और न ही पुलिस की गिरफ्त में आया। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया।

हिंसा में चार लोगों की हुई थी मौत, अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर है साठा

सोमवार को दीपासराय पुलिस चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षक विशांत मलिक ने पुलिसकर्मियों के साथ आरोपित के घर पहुंचकर मुनादी कराई। न्यायालय का आदेश पढ़कर सुनाने के बाद नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने लोगों से आरोपित के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें- संभल से दिल्ली के करोल बाग तक फैला है मोबाइल चोरी का नेटवर्क, खरीदारों की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- नाबालिगों से मोबाइल चोरी करवाकर दिल्ली के फुटपाथ पर सेल... संभल पुलिस ने पकड़ा बिहार-झारखंंड का गैंग, लॉकडाउन के बाद शुरू की चोरियां