गो-तस्कर की 86 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया सील
सम्भल असमोली पुलिस ने गुरुवार की शाम गोतस्कर की 86 लाख रुपये की संपत्ति को सील कर दिया है।
गो-तस्कर की 86 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया सील
जेएनएन सम्भल: असमोली पुलिस ने गुरुवार की शाम गो तस्कर की 86 लाख रुपये की संपत्ति को सील कर दिया है। आरोपित ने गोकशी करके अकूत संपत्ति अर्जित की थी। इसके खिलाफ असमोली के साथ-साथ अमरोहा जनपद में भी गोकशी की धाराओं में मुकदमे दर्ज है। गांव मंसूरपुर माफी निवासी भूरा गो तस्कर है। इसने गोकशी करके तमाम संपत्ति अर्जित कर ली थी। अंतिम मुकदमा इसके खिलाफ वर्ष 2019 में गोकशी की धाराओं में असमोली पुलिस ने दर्ज किया था, लेकिन इस बीच में इसने तमाम रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इसने एक बीघा जमीन पर घर बनाया जबकि 316 गज में पशुशाला है। ऐसे में असमोली पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश के बाद गुरुवार की शाम गांव में पहुंचकर भूरा के घर और पशुशाला को सील कर दिया। इसकी कीमत 86 लाख रुपये बताई जा रही है।