दिल्ली और अलीगढ़ में बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्टSambhal News
सीएए के विरोध में दिल्ली व अलीगढ़ में हुए बवाल के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
सम्भल, जेएनएन। सीएए के विरोध में दिल्ली व अलीगढ़ में हुए बवाल के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों को चेतावनी देने को एसपी ने भारी पुलिस बल व पीएसी जवानों के साथ मार्च किया, जिससे कोई भी व्यक्ति क्षेत्र की शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न कर सके।
रविवार को दिल्ली व अलीगढ़ में सीएए के विरोध के दौरान ङ्क्षहसक झड़प हो गई थी। सोमवार को भी दिल्ली में झड़प हुई थी, जिसमें पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। इतना ही नहीं इन बवाल के दौरान उपद्रवियों ने कई स्थानों पर तोडफ़ोड़ के साथ ही वाहनों को भी फूंक दिया था। दिल्ली व अलीगढ़ के बवाल को देखते हुए सम्भल पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया, जिसके चलते मंगलवार को सम्भल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मंगलवार सुबह एसपी यमुना प्रसाद नखासा थाने पहुंचे। जहां पर सर्किल के थाना कोतवाली, हयातनगर प्रभारी निरीक्षक के साथ ही असमोली थाना प्रभारी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों व जवानों को ब्रीफ करने के बाद एसपी के निर्देशन में नखासा थाने से पैदल मार्च निकाला गया। यहां से एसपी भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ रूकुनुद्दीन सराय, नखासा, अंजुमन, खग्गू सराय, मैंथा मंडी, आर्य समाज, बैंक रोड, एजेंटी तिराहा, अस्पताल चौराहा, शंकर कालेज चौराहा होते हुए चौधरी सराय पुलिस चौकी पहुंचे। इस दौरान एसपी ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने या किसी असामाजिक व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने को भी लोगों से कहा, जिससे जिले की शांति व्यवस्था को कोई भी खतरा पैदा न हो सके। पैदल मार्च के साथ ही नगर में प्रमुख चिन्हित स्थानों पर स्थानीय पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। ऐसे में जगह जगह पुलिस पिकेट पर जवान मुस्तैद दिखाई दिए, जिससे पूरा शहर छावनी में तब्दील हुआ दिखाई दे रहा था।
जारी रहा महिलाओं का धरना प्रदर्शन
नगर के ङ्क्षहदूपुरा खेड़ा में सीएए के विरोध में 22 जनवरी से महिलाओं द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को 35 वें दिन भी जारी रहा लेकिन, दिल्ली व अलीगढ़ बवाल के बाद पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदर्शन स्थल के आसपास पुलिस की चहल कदमी बढऩे के साथ ही खुफिया विभाग की निगाहें सतर्क हो गई थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी बराबर स्थिति पर निगाह बनाए रखने के साथ ही पल पल की खबर अधीनस्थों से ले रहे थे।