Move to Jagran APP

जाम से परेशान हुए लोग, रोक के बाद भी चले ई-रिक्शा

चन्दौसी : भले ही यातायात पुलिस ने जाम के झाम से लोगों को बचाने के लिए शहर में ई-रिक्शा चल

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 02:09 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 02:09 AM (IST)
जाम से परेशान हुए लोग, रोक के बाद भी चले ई-रिक्शा

चन्दौसी : भले ही यातायात पुलिस ने जाम के झाम से लोगों को बचाने के लिए शहर में ई-रिक्शा चलने पर पाबंदी लगा दी हो, लेकिन ई-रिक्शा चालक यातायात पुलिस के आदेश को मानने के लिए तैयार नहीं हुए। गुरुवार को पूरे दिन ई-रिक्शा शहर में चलते रहे। इससे जगह-जगह जाम रहा। जाम के चलते लोग परेशान रहे। इस जाम की समस्या से चन्दौसी के लोगों को प्रत्येक दिन परेशान होना पड़ता है।

loksabha election banner

सड़कों पर अतिक्रमण होने व ट्रेफिक की व्यवस्था सही नहीं होने के चलते चन्दौसी शहर में आए दिन जाम लगता रहता है। जाम के चलते आम लोगों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस जाम से गुरुवार को चन्दौसी से लोगों को निजाम दिलाने के लिए टीआई अनुज मलिक ने ई-रिक्शा चलने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी तमाम ई-रिक्शा शहर में चलते हुए दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों के आगे से ई-रिक्शा निकल रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयार नहीं थी। सबसे अधिक जाम की समस्या मुरादाबाद गेट, सम्भल गेट, घंटाघर, बड़ा बाजार, बिसौली गेट, रोडवेज, स्टेशन रोड, कैथल गेट में देखने को मिलती है।

कोट-

शहर में हर समय जाम लगा रहता है। चौकी के पास हर समय जाम लगा रहता है। जाम के चलते ग्राहक इस बाजार की तरफ आना पसंद नहीं करते है। पुलिस प्रशासन को जाम की समस्या का निदान करना चाहिए।

सुनील गुप्ता, व्यापारी

कोट-

घंटाघर के आसपास में जाम लगा रहता है। जाम के चलते व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में ई-रिक्शा आने पर पाबंदी लगनी चाहिए। तभी जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।

विनित अग्रवाल मेडिकल संचालक

कोट

बड़ा जाम में ई-रिक्शा घंटाघर के आगे बैंक रोड खाली रहता है। उस रोड से ई-रिक्शा को आगे नहीं आने देना चाहिए। शहर में ई-रिक्शा से जाम अधिक लगता है। जाम के चलते शहर में प्रत्येक दिन हादसे भी होते है।

वीरेंद्र गुप्ता, व्यापारी

कोट-

ई-रिक्शा के चलते शहर में जाम लगता है। कई बार अधिकारियों से मिलकर इस मामले में शिकायत भी की है, लेकिन इस तरफ किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। अगर जल्द ही जाम की समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो व्यापारी मिलकर आंदोलन करेंगे।

सत्यनारायण अरोरा, व्यापारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.