भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
ब्राह्मण शक्ति संघ की बैठक आवास विकास में हुई। जिसमें 7 मई को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि
चन्दौसी: ब्राह्मण शक्ति संघ की बैठक आवास विकास में हुई जिसमें 7 मई को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई जाएगी। साथ ही उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि भगवान परशुराम की जयंती पर 7 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। जयंती को आकर्षण बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में दिनेश भारद्वाज, जितेन्द्र शर्मा, संगीता भार्गव, रंजना शर्मा, ज्ञानप्रकाश शर्मा, मोनू शर्मा, उमाकांत शर्मा, मयंक मिश्रा, सुधांशु शर्मा, सचिन शर्मा, तरुण शर्मा, अंकित शर्मा, अनुराग शर्मा, सोनी शर्मा, अवनीश शर्मा, प्रीति मिश्रा और सीमा शर्मा आदि रहे।