ममता बनर्जी की सद्बुद्धि के लिए भजन कीर्तन का आयोजन
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री द्वारा जयश्रीराम कहने वाले को धमकाने और सैकड़ो हिन्दुओं की हत्याएं कराने के विरोध भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा नगर के सुभाष रोड स्थित प्राचीन शिव मंन्दिर पर भजन कीर्तन का आयोजन करके मुख्यमंत्री को सदबुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
चन्दौसी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सद्बुद्धि के लिए भाजपाइयों ने भजन कीर्तन किया। जयश्रीराम कहने वाले को धमकाने और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं कराने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा नगर के सुभाष रोड स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर भजन कीर्तन का आयोजन करके ममता बनर्जी की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही हिन्दुओं का करो सम्मान लिखे हजारों पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे। जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकरे ने कहा कि पूरे देश में भगवा लहर चल रही है। जिससे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं। इस दौरान टीएस पाल, देवेश मौर्य, अंकित शर्मा, अजय राजभर, शाशिकांत गौड, विक्की, दीपक मोदी, हरप्रसाद आदि मौजूद रहे।