किसानों की समस्याओं को लेकर तीसरे दिन भी धरने पर डटी भाकियू
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किसानों समस्याओं को लेकर ¨सचाई विभाग कार्यालय पर तीसरे तीन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर ¨सचाई विभाग के अधिकारियों के न पहुंचे पर भाकियू पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया और आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
सम्भल: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली का ¨सचाई कार्यालय पर तीसरे तीन भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर विभागीय अधिकारियों के न पहुंचे पर भाकियू ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।
शनिवार को मध्य गंगा नहर निर्माण खंड नौ पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सभा में उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर मध्य गंगा नहर कार्यालय पर तीन दिन से चल रहा है लेकिन अभी तक कोई अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने नही पहुंचा है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नही किया जाएगा। जब तक धरना जारी रहेगा। चौधरी अर्जुन ¨सह ने कहा कि प्रशासन किसानों को हल्के में न ले जिन किसानों नें मध्य गंगा नहर परियोजना में अपनी भूमि का बैनामा पहले ही करा दिया है। भूमि देने वाले किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों को कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। इस दौरान सरदार मुकेश ¨सह, दलवीर ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, मोहम्मद वारिस, अनीस अहमद, चन्द्रकेश, सुकराम, नन्हे, राजेश, होराम, सुशील शर्मा, शिशुपाल, पप्पू आदि रहे।