राम जन्म व ताड़का वध देखकर दर्शक हुए भाव विभोर
चन्दौसी (सम्भल) ामबाग धाम पर श्री बारहसैनी रामलीला नाट्य परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को रामबाग के रामलीला मंच पर राम जन्म व ताड़का वध का भावपूर्ण मंच किया गया।
चन्दौसी (सम्भल) : रामबाग धाम पर श्री बारहसैनी रामलीला नाट्य परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को रामबाग के रामलीला मंच पर राम जन्म व ताड़का वध का भावपूर्ण मंच किया गया जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे।
विधिवत पूजा अर्चना के बाद रामजन्म का मंचन किया गया। राम जन्म की झांकी के साथ बधाइयां गाई गईं। इसके बाद चारो भाइयों की शिक्षा तथा मुनि के राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाने तथा रास्ते में ताड़का वध का भाव पूर्ण मंचन किया गया। रामजन्म व ताड़का वध देखकर सभी भाव विभोर हो उठे। मंचन में कौशल किशोर वंदेमातरम, मोहित गुप्ता, गिर्राज किशोर, अमित केएस, नवीन चौधरी, हनी चंद्रा, कपिल राजा, हीरालाल, तेजेन्द्र गुप्ता, मदन गोपाल, पवन भट्टा, कन्हैया वाष्र्णेय उपस्थित रहे। जबकि मंचन में किशन मुंशी, प्रतीक वाष्र्णेय, मोनू शर्मा, आर्यन वाष्र्णेय, दिव्यांशु, व राजीव कुमार ने अभिनय किया।