नन्हे मुन्नों ने मनमोहक प्रस्तुति से मन मोहा
चन्दौसी: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नन्ने मुन्नों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुती दी। बच्चों की ऐसी प्रस्ती देखकर उपस्थित लोग तालियां बजाने से अपने आप को नही रोक सके। जिससे पूरा प्रागंण तालियों की गडगडा हट से गूंज उठा। नगर के सीता रोड मनीहार चौक स्थित ग्लोबल हैरिटेज इन्टरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रंगबिरंगी परिधानों में सजे नृत्य प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने एकल नृत्य के साथ ग्रुप डांस की सुन्दर सुन्दर प्रस्तुती दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुती से पूरा स्कूल रंगीन हो गया। उसके बाद उन्ही बच्चों में से फाइनल राउड के लिए भाग लिया। उनकी प्रतियोगिता पांच नवम्बर को होगी। कार्यक्रम में शशि नन्दन, प्रतिज्ञा वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य,केजी गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
चन्दौसी: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नन्ने मुन्नों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। सीता रोड मनीहार चौक स्थित ग्लोबल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रंगबिरंगे परिधानों में सजे नन्हे मुन्नें बच्चों ने एकल नृत्य के साथ ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शशि नन्दन, प्रतिज्ञा वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य, केजी गुप्ता आदि का सहयोग रहा।