अमन और शांति का पैगाम दिया हजरत अली ने
नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कालेज में हजरत अली की यौमे पैदाईश पर एक जलसे का आयोजन किया गया। जलसे का आगाज विद्यालय के स्टाफ व छात्राओं ने केक काट कर किया। जलसे में विद्यालके संयोजक सईद अख्तर ईसराइली ने हजरत अली के जीवन पर रोशनी डाली।
सम्भल: नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कालेज में हजरत अली की यौमे पैदाईश पर एक जलसे का आगाज विद्यालय के स्टाफ व छात्राओं ने केक काट कर किया। संयोजक सईद अख्तर इसराइली ने हजरत अली के जीवन पर रोशनी डाली।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रफत जहां ने कहा कि हजरत अली एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन अल्लाह के हुकुम के अनुसार बिताया। इमाम और खलीका होने के बाद भी उन्होंने अपनी जीवन एक बड़ा हिस्सा इबादत में गुजार दिया। सईद अख्तर ने कहा कि हजरत अली का जन्म अल्लाह के घर काबे शरीफ में हुआ था। हजरत अली ने अमन और शांति का पैगाम दिया। अली ने राष्ट्र प्रेम और समाज में बराबरी की पैरोंकारी की थी।