₹1 लाख देकर रचाया ब्याह, 19वें दिन जेवर-नकदी समेटकर 'चाचा' संग उड़ी दुल्हन; सच सामने आया तो उड़े होश
धनारी, संभल में एक 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है, जिसने शादी के 19 दिन बाद ही जेवर और ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
मुरादाबाद के मैनाठेर की बिचौलिया महिला ने रुपये लेकर कराई शादी
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। धनारी में शादी के बाद घर में आई नई दुल्हन से परिवार ने खुशियों का माहौल था, लेकिन 19 दिन बाद ही कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पता लगा कि दुल्हन लुटेरी थी। जोकि जेवर और नकदी लेकर चली गई और उसे बुलाने आया और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही था।
धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी हरपाल ने थाना धनारी में में बताया कि 10 जुलाई को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के नरोदा निवासी कमला उर्फ प्रेमवती पत्नी छोटेलाल उसके घर आई और कहा कि उसकी पहचान की एक विधवा महिला कई वर्षों से उसके पास रह रही है।
उसके सात वर्ष का बेटा भी है। इसकी शादी उनके बेटे गुलशन की शादी उससे कराने का वादा किया। कन्यादान और शादी का खर्च उठाने के बदले एक लाख रुपये मांगे। विश्वास में आकर उसे 50 हजार रुपये दे दिए।
इसके बाद वह 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर पंजाब पहुंचा, जहां बकाया 50 हजार भी दे दिए। दो अगस्त को शादी कराई गई। विवाह के बाद दोनों को लेकर वह गांव लौट आया।
17 अगस्त को फोन कर बिचौलिया महिला ने बताया कि युवती के चाचा उसे बुलाने आ रहे हैं, उनके साथ भेज देना। 19 अगस्त को कन्हैया उर्फ नेत्रपाल निवासी नरोदा थाना मैनाठेर घर पहुंचा और युवती को अपने साथ ले गया।
उसके पास करीब पांच ग्राम सोने के कुंडल, ढाई ग्राम सोने के मंगलसूत्र का गित्ता, करीब 200 ग्राम चांदी की पायल, 200 ग्राम चांदी के कड़े, करीब 250 ग्राम चांदी का कमरगुच्छा और भैंस खरीदने के लिए रखे 25 हजार रुपये थे।
बाद में कई बार फोन करने पर युवक ने बात नहीं की। बिचौलिया महिला भी पहले यह कहकर टालती रही कि युवती उसके पास है और घर पहुंचकर बात करा देगी। आरोप है कि इसके बाद महिला ने उल्टा उससे पूछा कि उसने युवती को कहां गायब कर दिया।
जबकि पता लगा कि दुल्हन को अपने ले जाने वाला उसका ही वास्तविक पति था। प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- घर में ही ऑफिस का मजा: मुरादाबाद में बढ़ा होम वर्कस्पेस का क्रेज, इंटीरियर में लोग करवा रहे ये 4 खास बदलाव
